Wednesday, December 17, 2014
रनवे को क्रॉस करती है ट्रेन
न्यूजीलैंड में ऎसा अनोखा एयरपोर्ट है, जहां रनवे के ऊपर पटरी है। इतना ही नहीं, विमान संचालन के व्यस्त समय के बीच ही यहां से ट्रेन भी गुजरती है। नॉर्थ आइलैंड के पास स्थित गिसबॉर्न एयरपोर्ट इस मामले में दुनिया का सबसे अनोखा हवाई अड्डा है। रेलवे ट्रैक रनवे के लगभग मध्य से गुजरता है इसलिए अधिकांश समय ट्रेन या प्लेन में से किसी एक को रोक दिया जाता है। इस एयरपोर्ट से 60 से अधिक घरेलू उड़ानें संचालित होती हैं और लगभग 15 लाख यात्री सालभर में सफर करते हैं।
जेसीबी क्रेन भी ऊपर से निकल जाए, तो भी कुछ नहीं बिगड़ेगा इस फोन का
आपने एक से बढ़कर एक शानदार स्मार्टफोन के बारे में सुना होगा जिनमें शानदार सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर दिए जाते हैं, लेकिन हम आपको बता रहे हैं ऎसे स्मार्टफोन्स के बारे में जिनको जेसीबी के नीचे डालें या युद्ध टैंकर के नीचे रखें, इनका बाल भी बांका नहीं होता है। सुनने में भले ही मजाक जैसा लगे, लेकिन यह सच है।
जेसीबी प्रो-स्मार्ट : -एंड्रॉयड जिंजरब्रिड ओएस पर काम करने वाला यह एक जबरदस्त रगेड स्मार्टफोन है। इस मोबाइल की मजबूती जांचने के लिए एक भारी-भरकम जेसीबी इस के ऊपर से गुजारी गई, लेकिन इस फोन को बाल भी बांका नहीं हुआ। यह आईपी67 सेफ्टी स्टैंडर्ड से सर्टिफाइड है। इसका भी ऊंचाई से गिरने, धूल-मिट्टी में गिरने या फिर पानी में गिरने से कुछ नहीं बिगड़ता। यह फोन फिलहाल यूएस में उपलब्ध है। इसकी कीमत भारतीय मुद्रा में करीब 18 हजार रूपए है।
विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम हुआ फ्री, कीजिए यहां से डाउनलोड
माइक्रोसॉफ्ट कॉर्पोरेशन ने अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज 10 को आम जनता के लिए जारी करने का निर्णय लिया है। फिलहाल आप माइक्रोसॉफ्ट की साइट पर जाकर विंडोज 10 की आईएसओ फाइल डाउनलोड कर सकते हैं।... अगली स्लाइड में जानिए कैसे करें विंडोज 10 फ्री डाउनलोड
इस एक्टर के साथ सनी लियोन करेगी "वन नाइट स्टैंड"
मुंबई। बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस सनी लियोन की फिल्म "वन नाइट स्टैंड" एक बार फिर चर्चा में है। सनी की इस अपकमिंग फिल्म में लीड एक्टर के नाम को लेकर काफी क यास लगाए जा रहे थे, अब खबर है कि बीते जमाने की मशहूर एक्ट्रेस रति अग्निहोत्री के बेटे सनी के साथ "वन नाइट स्टैंड" में नजर आने वाले हैं।
दरअसल इस फिल्म के लिए पहले एक्टर राणा दग्गुबती का नाम सामने आ रहा था। लेकिन अब डेट्स को लेकर दिक्कतें आ रही है। जिसके चलते राणा इस फिल्म से अलग हो गए हैं और उनकी जगह रति अग्निहोत्री के बेटे तनुज वीरवानी ने ले ली है।
इस बारे में "वन नाइट स्टैंड" के प्रोड्यूसर टुटू शर्मा ने बताया कि तेलुगू सिनेमा में हड़ताल के चलते एक्टर को डेट्स की दिक्कत आने लगी। इसलिए अब तनुज को सनी के अपोजिट फाइनल किया गया है। यह फिल्म अगले साल तक रिलीज होगी।
आईपीएल घोटाला: गांगुली, गावस्कर और शास्त्री का नाम "हितों के टकराव" सूची में
नई दिल्ली। आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग और सट्टेबाजी मामले में बुधवार को सुनवाई के दौरान बीसीसीआई ने नियम 6.2.4 के तहत आने वाले अधिकारियों और खिलाडियों की सूची सुप्रीम कोर्ट ने सौंपी। इस सूची में सौरव गांगुली, सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री और कृष्णमाचारी श्रीकांत के नाम है। इनके साथ ही लालचंद राजपूत और वेंकटेश प्रसाद का भी नाम है।
सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रखा है। नियम 6.2.4 खिलाडियों और अधिकारियों को व्यापारिक हितों की अनुमति देता है। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई को इस बात का खुलासा करने को कहा था कि अगर एन श्रीनिवासन की टीम चैन्नई नहीं होती तो उसका आईपीएल और चैंपियंस लीग टी20 पर क्या असर पड़ता?
साथ ही उसने बोर्ड को अधिकारियों और खिलाडियों को हितों के टकराव के मामले में शामिल करने पर फटकार लगाई थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहाकि, खेल की सफाई के लिए यदि हितों का टकराव का मुद्दा हटता है तो इसे जाना चाहिए। यदि अधिकारी अपनी टीमें नहीं रखेंगे तो आसमान नहीं गिर पड़ेगा। सीएसके के अलावा क्या कोई और टीम है जिसमें बीसीसीआई अधिकारी शामिल है और क्यों?
ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान के बाद अफगानिस्तान में बैंक में आत्मघाती हमला, 10 मरे
काबुल। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी और पाकिस्तान के पेशावर के बाद सप्ताह के लगातार तीसरे दिन दुनिया के एक और हिस्से में आत्मघाती हमला किया गया। अबकी बार शिकार बना अफगानिस्तान का हेल्मंड प्रांत। यहां पर संदिग्ध आतंकवादियों ने एक बैंक पर आत्मघाती ब्लास्ट किया। आतंकियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच गोलीबारी जारी है। इसमें 10 लोगों की मौत हो चुकी है।
हेल्मंड के लश्करबाग इलाके में काबुल बैंक के सामने एक फिदायीन ने खुद को उड़ा लिया, वहीं उसके तीन अन्य साथियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हमले के समय बैंक में काफी भीड़ थी और सरकारी कर्मचारी जिनमें अधिकांश पुलिसर्मी थे, वेतन लेने के लिए आए हुए थे। शुरूआती जानकारी में 10 लोगों के मरने क खबर आई है, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बम धमाके में 20 से ज्यादा लोग मारे गए।
हमला उस दिन हुआ है जब पाकिस्तानी सेना प्रमुख राहिल शरीफ पाकिस्तान तालिबान के खिलाफ अभियान छेड़ने के लिए अफगानिस्तान से चर्चा करने आए हुए हैं। बताया जाता है कि पेशावर में स्कूल हमले की योजना बनाने वाला मुल्ला फजलुल्लाह अफगानिस्तान में मौजूद है। गौरतलब है कि पेशावर में स्कूल पर हमले में 142 लोगों की जानें गई जिनमें 134 बच्चे थे। वहीं सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में एक हमलावर ने कैफै में लोगों को बंधक बना लिया था जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी।
Subscribe to:
Posts (Atom)