Tuesday, December 16, 2014

स्मृति इरानी देश के लिए नहीं करेंगी "ऑल इज वेल"

Smriti irani opts out of all-is-well

मुंबई । केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने समय की कमी के कारण फिल्मकार उमेश शुक्ला की फिल्म "आल इज वेल" करने से इंकार कर दिया है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने व्यस्तता का के चलते इस फिल्म को करने से मना कर दिया । इस फिल्म में स्मृति अभिषेक बच्चन, आसिन और ऋषि कपूर के साथ काम कर रही थीं।

स्मृति ने कहा कि यह निर्णय आपसी सहमति और सौहार्दपूर्ण ढंग से हुआ । फिल्म की शूटिंग निर्धारित समय में पूरी नही हुयी हालांकि अभिनेत्री से राजनीतिज्ञ बनी स्मृति ने इसके लिए पूरा प्रयास किया था । ईरानी ने पिछले साल नवंबर में फिल्म की शूटिंग शुरू की थी, लेकिन केंद्र सरकार में मंत्री बनने के बाद व्यस्तता के कारण वह शूटिंग के लिए समय नहीं निकाल पा रही थीं। ऎसे में लंबे समय से फिल्म की शूटिंग अटकी थी। ईरानी ने कहा कि मैंने आपसी सहमति से फिल्म छोड़ने का फैसला किया है। यह काफी दुखद है, लेकिन मुझे देश के प्रति अपना कर्तव्य पूरा करना है और कई जिम्मेदारियां निभानी हैं। देश और सरकार को मुझसे बहुत उम्मीदें हैं। मैं उन्हें निराश नहीं कर सकती। मैं समझती हूं कि मेरे इस फैसले से फिल्म की पूरी टीम को काफी परेशानी होगी।

ईरानी को गत मई में मोदी सरकार में शामिल किया गया था। इसके बाद से वे सरकार और शूटिंग के बीच सामंजस्य बैठा रही थीं। राजनीतिक प्रतिबद्धताओं को देखते हुए उन्होंने फिल्म ऑल इज वेल छोड़ना ही बेहतर समझा। फिल्म की शूटिंग नए सिरे से अगले साल जनवरी में शुरू होगी।

"रईस" में यह पाकिस्तानी एक्ट्रेस बनेगी शाहरूख की हीरोइन

Pakistani actress Mahira to romance with Shahrukh in 'Raees'

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख की फिल्म "रईस" के लिए काफी वक्त से हीरोइन की तलाश की जा रही थी। अब यह तलाश पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान पर आक र खत्म हुई है। 

एक अंग्रेजी अखबार ने "रईस" में शाहरूख के अपोजिट एक्ट्रेस का खुलासा किया। माहिरा हाल ही में अपने टीवी सीरियल "हमसफर" के लिए भारत आई थी। इस सीरियल में वह फवाद खान के साथ नजर आई। फवाद ने इसी साल सोनम कपूर के साथ फिल्म "खूबसूरत" से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। 

खबरों के मुताबिक "रईस" के लिए मेकर्स एक इंटरनेशनल चेहरा चाहते थे, इसलिए उन्होंने माहिरा को चुना। माहिरा ने 2011 में सिंगर-एक्टर आतिफ असलम के साथ फिल्म "बोल" से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसी फिल्म से हुमैमा मलिक ने भी डेब्यू किया था।

हर फील्ड में होता है कास्टिंग काउच : कल्कि कोचलिन

Casting couch is in every field : kalki koechlin

जयपुर। "बॉलीवुड ग्लैमर से जुड़ा फील्ड है, यहां छोटी से छोटी बात भी एक नेशनल मुद्दा बन जाती है। लोगों की यह धारणा है कि कास्टिंग काउच सिर्फ बॉलीवुड में ही होता है, जबकि मेरा मानना है कि ऎसा कोई फील्ड नहीं है, जहां कास्टिंग काउच ना हो। बस, बॉलीवुड के नाम पर लोग आगे आने लग जाते हैं, लोगों को यह रेप की तरह लगता है, जो बिलकुल नहीं है।" यह कहना है, बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन का। 

जयरंगम थिएटर फेस्टिवल में हिस्सा लेने आई कल्कि ने रवीन्द्र मंच पर सोमवार को एक मोनोलॉक शो की प्रस्तुति दी। उन्होंने जयपुराइट्स के लिए "द ट्रूथ ऑफ वीमनहुड" का स्पेशल शो पेश किया और महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर सीधे चर्चा की। इस प्रस्तुति में उन्होंने समाज को पुरूष्ाप्रधान को बताया, महिलाएं सिर्फ आरक्षण के लिए बनी है। महिलाओं की रेस्पेक्ट और सुरक्षा तो कोई मायने ही नहीं है। नाटक के जरिए महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उन्होंने एजुकेशन को स्ट्रॉन्ग और देश में सिक्योरिटी सिस्टम को चुस्त करने की बात कही।

रिसर्च जरूरी
कल्कि ने कहा कि "बॉलीवुड मे ऎसे कई कलाकार हैं, जिनके पास काम की कोई कमी नहीं है और वे सिर्फ अपने काम से जाने जाते हैं। वे फिल्म की शूटिंग करने से पहले कई महीनों तक अपने किरदार पर रिसर्च करते हैं, उसके बाद शूट करते हैं। उनमें नसीरूद्दीन शाह और इरफान खान सबसे आगे है। इन्हीं की तरह मैं भी कैरेक्टर को निभाने से पहले रिसर्च करना पसंद करती हूं। 

"मार्गरिटा..." रही टफ 
अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में कल्कि ने बताया कि "फिल्म "मार्गरिटा, विद् ए स्ट्रॉ" मेरे दिल के सबसे करीब है। यह फिल्म अगले साल अप्रेल में रिलीज होगी। इसमें सेरेब्रल पाल्सी से पीडित लड़की का किरदार निभा रही हूं। व्हीलचेयर पर बैठी रहने वाली इस लड़की का रोल निभाने के लिए मुझे काफी मेहनत करनी पड़ी। असल में फिल्म की प्रोडयूसर-डायरेक्टर शोनाली बॉस की कजिन मालिनी को भी यही बीमारी है। यह काम के प्रति मेरा समर्पण ही था, जिससे मैं इस किरदार को जी पाई।"

मोदी सरकार के लिए अहम दिन, संसद में पेश होगा इंश्योरेंस बिल, जीएसटी पर टूटा गतिरो

Insurance Amendment Bill tabled today, Centre, States Break Deadlock on GST

नई दिल्ली। मोदी सरकार के लिए मंगलवार का दिन संसद में अहम दिन है। आज राज्यसभा में बीमा संशोधन बिल को पेश किया जाएगा। इस बिल में बीमा क्षेत्र में एफ डीआई की सीमा 26 फीसद से 49 फीसद करने का प्रावधान है। राज्यसभा में बिल को पास कराना एनडीए सरकार के लिए आसान काम नहीं है क्योंकि टीएमसी, जनता दल और समाजवादी पार्टी सहित कई रीजनल पार्टियां ने पहले ही इसका विरोध जताया है। उपरी सदन में एनडीए के पास पर्याप्त बहुमत भी नहीं है। लंबे समय से लंबित आर् थिक सुधारों की राह खोलते हुए कांग्रेस ने पहले ही इस बिल को समर्थन देने की सहमति जताई है। 

इस सत्र में पेश होगा जीएसटी
वहीं दूसरी ओर सोमवार को केंद्र व राज्य सरकारों के बीच प्रस्तावित वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) पर समझौता हो गया। इस समझौते के तहत केंद्र ने यहां पेट्रोलियम को इस प्रस्तावित कर प्रणाली से बाहर रखने का फैसला किया है। इसके साथ ही राज्यों ने प्रवेश शुल्क को इस प्रणाली में सम्मिलित करने पर सहमति जताई है। यह यह व्यवस्था अप्रेल 2016 से कार्यान्वित की जानी प्रस्तावित है। सभी अप्रत्यक्ष करों को जीएसटी में सम्मिलित किए जाने के कारण राज्यों को होने वाले राजस्व नुकसान के मुआवजे के म ुद्दे पर वित्त मंत्रालय कानूनी सलाह लेगा कि इसे संविधान संशोधन विधेयक में कैसे शामिल किया जा सकता है. मंत्रालय इस विधेयक को संसद के मौजूदा शीतकालीन सत्र में ही लाना चाहता है।

सात राज्यों के वित्तमंत्री के साथ केंद्रीय वित्तमंत्री अरूण जेटली ने करीब घंटे भर बैठक की, जिसके बाद यह फैसला लिया गया। केंद्र व राज्यों में गतिरोध टूटने से जीएसटी संविधान संशोधन विधेयक को संसद में पेश किए जाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है

कोयला घोटाला: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से सीबीआई करेगी पूछताछ !

Court rejects CBI`s closure report, Manmohan Singh may be probed in Coal scam

नई दिल्ली।देश के सबसे चर्चित घोटाले कोल स्कैम में एक नया मोड़ आ गया है। कोयला ब्लॉक आवंटन मामले की सुनवाई कर रही विशेष अदालत ने जांच एजेंसी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से इस मामले में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का बयान दर्ज करने के लिए कहा है, जिनके पास कोयला मंत्रालय का प्रभार था। विशेष न्यायाधीश भरत पराशर ने सीबीआई से इस मामले में मनमोहन का बयान दर्ज करने के लिए कहा। न्यायाधीश ने कहा, ""मैंने आगे की जांच करने का आदेश दिया है। मैं चाहता हूं कि अन्य अधिकारियों के साथ-साथ तत्कालीन कोयला मंत्री (मनमोहन सिंह) का बयान भी दर्ज किया जाए।""

सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट को खारिज करते हुए विशेष कोर्ट ने सीबीआई से मामले में और भी जांच करने का आदेश दिया जिसमें कथित तौर पर पूर्व कोयला सचिव पीसी पारख और उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला शामिल हैं । कोर्ट ने सीबीआई को निर्देश दिया कि वह मामले में आगे की जांच पर 27 जनवरी को स्थिति रिपोर्ट पेश करे।

32 लाख लोगों ने देखा "बिपाशा" का "हॉरर" लुक

Bipasha Basu's Alone trailer crosses 3 million views

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु स्टारर फिल्म "अलोन" का ट्रेलर इंटरनेट पर खूब धूम मचा रहा है। ट्रेलर को अब तक करीब 32 लाख लोग देख चुके है। ट्रेलर मंगलवार को रिलीज हुआ था। ट्रेलर को शुरूआती दो दिनों में जबरदस्त रेस्पॉन्स मिला। पहले दो दिन में 10 लाख लोगों ने ट्रेलर देखा। 

हॉरर फिल्में कर चुकी बंगाली बाला बिपाशा का इस फिल्म में हॉरर अवतार देखने को मिलेगा। इसमें बिपाशा डबल रोल अदा कर रही है। इसमें बिपाशा हॉरर के साथ साथ सेक्सी लुक में भी नजर आएंगी। फिल्म में बिपाशा के अपॉजिट करण सिंह ग्रोवर मुख्य भूमिका में है। फिल्म में इंडिमेट सीन भी फिल्माए गए है। 

फिल्म में दो जुड़वां बहनें है, जो जिस्म से एक साथ जुड़ी है जिन्हें बाद में ओपरेशन कर अलग कर दिया जाता है। बिपाशा फिल्म में डबल रोल निभाकर बेहद खुश है। ट्रेलर लॉन्चिंग के मौके पर बिपाशा ने कहा भी था, फिल्म में डबल रोल में हूं जिसमें एक भूत का किरदार है। फिल्म से जुड़कर में बेहद खुश हूं।

इस मोबाइल फोन के आगे-पीछे लगी है टच स्क्रीन, जल्द होगा लांच

YotaPhone Dual-Screen Smartphone launch in India nearby

नई दिल्ली। जी हां, यह ऎसा अनोखा एंड्रॉयड स्मार्टफोन है जिसमें आगे और पीछे दोनों तरफ डिस्पले स्क्रीन है। इसकी सबसे खास बात ये है कि आप इस स्मार्टफोन की दोनों ही स्क्रीन पर अलग-अलग काम कर सकते हैं। इस स्मार्टफोन को रूस की जानी-मानी मोबाइल फोन कंपनी योटा लेकर आ रही है। इसे ऑनलाइन शॉपिंग पोर्ट्ल फि्लपकार्ट पर उपलब्ध कराया जाएगा।

दो डिस्पले स्क्रीन वाले इस योटाफोन स्मार्टफोन की एक और खास बात ये है कि यह सबसे लोकप्रिय ओएस एंड्रॉयड पर काम करता है। कंपनी ने इसे ईसीएस के दौरान डिस्पले किया था और इसका अपग्रेडेड वर्जन मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में डिस्पले किया था।

योटाफोन स्मार्टफोन में 4.7 इंच ई-इंक डिस्पले स्क्रीन और फ्रंट में 5 इंच की अमोलेड डिस्पले स्क्रीन लगी है। इसमें 2.3 गीगाहर्त्ज क्वॉडकोर प्रोसेसर, 2जीबी रैम और 32जीबी इंटरनल मेमोरी दी गई है।

इसके अलावा योटाफोन में 8 मेगापिक्सल कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ पीछे और 2 एमपी कैमरा आगे की तरफ दिया गया है। कंपनी ने इसमें 2550 एमएएच की जबरदस्त बैटरी दी है।

योटाफोन 2जी, 3जी के साथ-साथ 4 नेटवर्क पर काम करने वाला है। इसके अलावा इसमें वाय-फाय, यूएसबी 3.0, ब्लूटुथ 4.0, जीपीएस/ए-जीपीएस और एनएफसी जैसे ऑप्शंस भी दिए गए हैं। हालांकि इसकी कीमत के बारे में खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं यह मिड रेंज स्मार्टफोन होगा।